रांची
चास (बोकारो)। चास (मु) अंचल निरीक्षक राजीव रंजन का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान आज शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। राजीव रंजन 1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे और बोकारो पुलिस महकमे में एक अनुशासित, जिम्मेदार और कर्मठ अफसर के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन की खबर से बोकारो पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिसकर्मियों और सहयोगियों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया। उनके निधन को बोकारो पुलिस के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।